-
आजकल युवाओं में हार्ट अटैक के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। अचानक हार्ट अटैक आने की खबरें और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में अपने दिल का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है। आज के समय में हर एज ग्रुप के लोगों को अपने हृदय का ख्याल रखना जरूरी हो गया है। क्योंकि हार्ट शरीर के मुख्य अंगों में से एक है जिसका स्वस्थ होना काफी जरूरी है। दिल की सेहत का ख्याल रखना हर व्यक्ति की प्रथम प्राथमिकता होनी चाहिए। अगर आप को ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रोल और डायबिटीज जैसी स्थिति है तो आपको हृदय रोगों के होने का खतरा और भी ज्यादा बढ़ सकता है, इसलिए आपको हृदय के लिए फायदेमंद डाइट का सेवन करना चाहिए। दिल के लिए काफी ऐसी हर्ब्स हैं जिनका सेवन करने से दिल के स्वास्थ्य को लाभ पहुंचता है। इसके साथ ही आपको अपने खानपान का भी ध्यान रखना चाहिए और जंक फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। खुद को एक्टिव रखना चाहिए और तनाव से दूर रहना भी जरुरी है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसार ने अपने इंस्टाग्राम रील्स के माध्यम से पांच ऐसी जड़ी बूटियों के बारे में बताया है जो हृदय को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं।
2 / 6
पुनर्नवा – Punarnva
इसे एक बेस्ट डायूरेटिक माना जाता है। यह शुगर लेवल, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने का काम करता है। यह आपकी किडनी, लीवर और आंखों के लिए भी लाभदायक है। यह आप के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए भी लाभदायक माना जाता है। आप पुनर्नवा को रोजाना खाली पेट 2-5 ग्राम ले सकते हैं।3 / 6
शुंथि – Dry Ginger
ताजा रूप से कूटा हुआ ड्राई अदरक का पाउडर दिल की रक्षा करने के लिए बेस्ट माना जाता है। यह आपके मेटाबॉलिज्म के लिए भी लाभदायक है और आप के इंफ्लेमेशन को कम करने में सहायक माना जाता है। आप इसे आधा चम्मच भोजन से पहले दिन में एक बार गर्म पानी के साथ ले सकते हैं।